नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंची। वहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। राष्ट्रपति की अगुवाई यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति संगम तट पहुंचीं। राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। फिर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। फिर पूजा -अर्चना और आरती की। राष्ट्रपति का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक पल वहां मौजूद कई लोगों ने देखा। वहीं राष्ट्रपति आज आठ घंटे से ज्यादा समय तक महाकुंभ में ठहरेंगी।
डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का दौरा
संगम तट पर पवित्र स्नान करने के बाद राष्ट्रपति ने गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों के संगम पर संगम में खड़े होकर प्रार्थना भी की। राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी राष्ट्रपति मुर्मू के साथ संगम पहुंचे। राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति पवित्र स्नान के बाद अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन भी करेंगी। इसी के साथ “डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र का भी दौरा करेंगी।”
महोत्सव का समापन 26 फरवरी को
बता दें, उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी को शुरू हुआ भव्य महाकुंभ मेला देश दुनिया तक अलग पहुंचान बनाई है। दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कहीं है तो वह महाकुंभ है। देश दुनिया के कौने कौने से करोड़ों की तादाद में लोगे पहुंच रहे है। और यहां पर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी बड़े स्तर पर किए जा रहे। जो देश और दुनिया भर से भक्तों को आकर्षित करता है। महोत्सव का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा।





