back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pariksha Pe Charcha 2025: छात्रों से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने बताए तनाव से बचने के तरीके

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आठवें संस्करण में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सीधा संवाद किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) के आठवें संस्करण में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सीधा संवाद किया। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से बचने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस विशेष कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेता विक्रांत मैसी, ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा भी शामिल हुए।

एग्जाम का स्ट्रेस नहीं लेना, गोल पर ध्यान देना – पीएम मोदी

कार्यक्रम के दौरान केरल से आई एक छात्रा ने पीएम मोदी से परीक्षा और भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे समाज में यह धारणा बन गई है कि अच्छे नंबर न आने से भविष्य अंधकारमय हो जाएगा, लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि बल्लेबाज कभी भी ऑडियंस के दबाव में नहीं खेलता, बल्कि हर गेंद पर ध्यान देता है। छात्रों को भी परीक्षा में ऐसे ही अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए, न कि तनाव लेना।

खुद से मुकाबला करना है – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर बार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर पिछली बार 30 नंबर आए थे, तो इस बार 35 लाने का प्रयास करें। खुद से मुकाबला करना और लगातार बेहतर बनना ही असली सफलता की कुंजी है।” उन्होंने छात्रों को धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी।

भरपूर नींद जरूरी – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने नींद की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि अच्छी नींद लेना भी सेहत के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि नींद पूरी करने का पोषण से सीधा संबंध होता है। छात्रों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रकृति के महत्व को समझाते हुए बताया कि कभी-कभी पेड़ के नीचे खड़े होकर गहरी सांस लेने से भी मन को शांति मिलती है।

सेहत का रखें ध्यान, पानी और सही खानपान जरूरी

पीएम मोदी ने छात्रों को सेहत से जुड़ी जरूरी बातें भी बताईं। उन्होंने पूछा कि कितने छात्रों ने कभी ध्यान देकर पानी का स्वाद लिया है? उन्होंने कहा कि सिर्फ कितने घंटे पढ़ना है, यह जरूरी नहीं, बल्कि क्या और कैसे खाना है, इस पर भी ध्यान देना चाहिए। सही खानपान और हाइड्रेशन सेहतमंद जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने समझाया कि परीक्षा जिंदगी का सिर्फ एक हिस्सा है, इसे बोझ नहीं बनाना चाहिए। छात्रों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नियमित दिनचर्या अपनाने पर जोर देना चाहिए। परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहकर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Assembly Elections 2026: हिंदुत्व vs स्थानीय पहचान की सियासत, बंगाल-असम से तमिलनाडु तक अलग-अलग मुद्दों पर होगा चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। लेकिन इस बार चुनावों की तस्वीर कुछ...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵