back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Double Murder: डबल मर्डर से दहला लखनऊ, दामाद ने सास-ससुर की चाकू मारकर बेहरमी से हत्‍या की

उत्‍तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा गांव से बुधवार की रात को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा गांव से बुधवार की रात को एक सनसनीखेज वारदान सामने आई है। शहर के आलमबाग के गढ़ी कनौरा इलाके में एक युवक ने अपने सास और ससुर को चाकू मारकर बेरहमी से हत्‍या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी दामाद का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। पत्‍नी पूनम मायके में ही रह रही थी। इसी विवाद को लेकर दामाद बात करने गया था, लेकिन वहां विवाद बढ़ गया। इसके बाद गुस्से के कारण बेकाबू हुए पति ने साथ लाए चाकू से सास-ससुर को मौत के घाट उतार दिया। 

पड़ोसियों ने सुनी चीख-पुकार

घटना का पड़ोसियों ने आंखों देखा हाल बताया, उन्‍होने बताया कि, जब हम चीख-पुकार सुनकर पहुंचे जब त‍ब तो दामाद हत्या कर चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, मोहल्ले वालों ने आरोपी दामाद को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी दामाद को अरेस्‍ट कर उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने साथ एक झोला भी लेकर आया था।

मामले में पुलिस ने क्‍या दी जानकारी

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP मध्य के IPS आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि, बुधवार रात 9 बजे थाना आलमबाग पुलिस को डबल मर्डर की जानकारी मिली थी। सूचना मिली थी कि बुजुर्ग अनंतराम और आशा देवी की उनकी दामाद जगदीप ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। आरोपी जगदीप की पत्नी पूनम मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, इसी वजह से वह पूनम मायके में रह रही थी। इसी सबंध में जगदीप ससुराल आया हुआ था।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी जगदीप को अरेस्‍ट किया गया है। वही, अनंतराम की छोटी बहू मोनिका ने बताया कि शादी के बाद से ही पूनम को प्रताड़ित किया जाता था। पिछले दो महीने से वह मायके में रह रही थी। इस दौरान जगदीप फोन पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ का ‘नृशंस’ कांड: पिता बनाते थे पढ़ाई के लिए दबाव, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। राजधानी लखनऊ का आशियाना इलाका उस वक्त दहल गया, जब एक घर के बंद कमरे से उठी गंध ने एक खौफनाक...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵