नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 जुलाई को तेल कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। ये कटौती सिर्फ कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर को लेकर की गई है। अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 30 रुपये कम हो गया है। दिल्ली में जहां गैस सिलेंडर 30 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं कोलकाता में 31 रुपये और मुंबई और चेन्नई में भी करीब-करीब इतना ही सस्ता हुआ है। बता दें कि केवल कॉमर्शिलय LPG गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई कटौती नहीं की गई है।
दिल्ली और मुंबई में ये है LPG सिलेंडर का भाव
दिल्ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1676 रुपये थी, जो कि अब घटकर 1646 रुपये पर आ गई है। वहीं कोलकाता में 1756 रुपये, चेन्नई में 1809.50 रुपये और मुंबई में 1598 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेंगे। वहीं अगर 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो यह दिल्ली में 803, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802 रुपये और चेन्नई में 818 रुपये में मिल रहा है।
पटना में इतने में मिल रहा गैस सिलेंडर
वहीं बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलो वाला इंडेन का LPG गैस सिलेंडर 901 रुपये में मिल रहा है। जबकि 19 किलो वाला नीला कॉमर्शियल सिलेंडर 1915.5 रुपये में मिल रहा है।
एक जून 2023 में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये थी। जिसके बाद 30 अगस्त को गैस कंपनियों ने आम लोगों को राहत देते हुए इसकी कीमत में 200 की बड़ी कटौती की। जिसके बाद इसकी कीमत 903 रुपये हो गया। इसका बाद 9 मार्च को एक बार फिर गैस सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हो गया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





