back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉक अप : करणवीर के ही कहने पर सायशा नाराज

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। सायशा शिंदे एक प्रसिद्ध ट्रांसवुमन फैशन डिजाइनर हैं और वर्तमान में कंगना रनौत के शो लॉक अप में एक कैदी के रूप में नजर आ रही हैं। ट्रांसवुमन होने के नाते वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और उन्हें हाल में करणवीर बोहरा ने सायशा को ही कहकर संबोधित किया। सायशा सुबह धूम्रपान करना चाहती थी, लेकिन वह यार्ड में एक गतिविधि के कारण धूम्रपान कक्ष में नहीं जा सकती थी, इसलिए वह कैमरे के सामने गई और चिल्लाने लगीं। उन्होंने शो के निर्माताओं पर आरोप लगाते हुए कहा, आप हमारे साथ ऐसा नहीं कर सकते। करणवीर ने उन्हें इस तरह से काम न करने का निर्देश दिया, लेकिन बातचीत के दौरान करणवीर ने सायशा को ही/शी के रूप में संदर्भित किया, जिसे सायशा को अपमानजनक लगा। सायशा की सहेली निशा रावल उनकी सहायता के लिए आगे आती हैं और सभी से कहती है कि वह सायशा के लिए इन शब्दों का प्रयोग न करें। तभी मुनव्वर फारूकी, निशा द्वारा बातचीत को लेकर चिढ़ गए थे, जिसमें उन्होंने जबाव दिया कि, आप स्पष्टीकरण को थोड़ा छोटा रख सकते हैं। निशा क्रोधित हो गई और मुनव्वर से चिल्लाई, आप मुझे नहीं बता सकते कि क्या करना है और क्या नहीं, यह वास्तव में एक संवेदनशील विषय है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...