back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना, एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, दिल्ली के कुछ हिस्सों, फारुखनगर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के देबई, नरोरा, सहसवां, अतरौली, अलीगढ़, राजस्थान के भरतपुर और महानीपुर बालाजी में अगले दो घंटों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में 500 मीटर की दृश्यता के साथ सुबह 5.30 बजे उत्तराखंड, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस और सुबह 8.30 बजे रिलेटिव ह्युमिडिटी 81 प्रतिशत दर्ज की गई है। वायु गुणवत्ता के मोर्चे पर, दिल्ली का समग्र एक्यूआई सुबह 9.30 बजे 382 यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर क्रमश: 227 और 401 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब माना जाता है, फिर 401 और 500 के बीच को गंभीर माना जाता है। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वानिर्ंग सिस्टम के मुताबिक 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। –आईएएनएस एसकेके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵