back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय ने कश्मीर घाटी में सेना की 15वीं कोर की संभाली कमान

श्रीनगर, 17 मार्च (हि.स.)। लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडेय ने बुधवार को कश्मीर में सेना की 15वीं कोर का कायर्भार निवर्तमान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू के स्थान पर संभाला है। लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू को दिल्ली स्थित सैन्य मुख्यालय में डीजीएमओ बनाया गया है। 1985 में भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से सिख लाइट इंफेंटरी रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त करने करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय एनडीए के छात्र रहे हैं। वह उत्तरी कश्मीर में सक्रिय 8 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स और सेना की किलो फोर्स की कमान भी संभाल चुके हैं। उन्होंने कश्मीर में कई आतंकरोधी अभियानों का सफल संचालन किया है। लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने चिनार कोर की कमान संभालने क बाद घाटी के लोगों के नाम अपने संदेश में कहा कि वह कश्मीर में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह नागरिक प्रशासन, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, स्थानीय सिविल सोसाइटी और कश्मीर के आम लोगों के साथ मिलकर इस लक्ष्य को पाने लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने सिविल सोसाईटी से कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सुरक्षाबलों के सहयोग का आह्वान किया है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली बम ब्लास्ट में कश्मीर कनेक्शन? धमाके के बाद उमर का नाम आया सामने, परिजनों ने दी सफाई

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में जम्मू-कश्मीर निवासी उमर के शामिल होने की आशंका जताई...
spot_img

Latest Stories

National Highways Authority of India का अलर्ट, FASTag Annual Pass के नाम पर चल रही ठगी से सावधान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। National Highways Authority of India ने...

JoSAA Counselling क्या है? IIT-NIT में एडमिशन के लिए क्यों है सबसे जरूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे...

Assembly Election 2026: बिना CM के भी सत्ता में कांग्रेस, जानिए किन राज्यों में मजबूत पकड़ और पूरी लिस्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा...

Petrol Diesel Price Hike: ₹25 बढ़ोतरी की खबर निकली फर्जी, सरकार ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

Donald Trump ने शेयर किया विवादित लेटर, भारत-चीन पर टिप्पणी से मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Donald Trump एक बार फिर विवादों...

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डायरेक्ट लिंक से चेक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...

Bhooth Bangla Box Office Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म की रफ्तार बरकरार, 100 करोड़ क्लब के करीब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵