back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिल्ली के बिजनेसमैन से मांगी 10 करोड़ रुपये की रंगदारी, परिवार सहित हत्या की दी धमकी

बिसनेस मैन के द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि उसे पहले एक शख्स ने कॉल कर गंदी-गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के एक बिजनेस मैन से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा के नाम से भेजे गए ऑडियो मैसेज में पैसे नहीं देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बिजनेस मैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

अमेरिका से गैंग ऑपरेट कर रहा गोदारा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रोहित गोदारा इस समय अमेरिका में है और वहीं से वो गैंग को ऑपरेट करता है। एक दिन पहले ग्रेटर कैलाश में एक जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने में भी बिश्नोई गैंग का ही नाम सामने आ रहा है। जिम संचालक अफगानी मूल का था।

वाइस मैसेज से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

बिसनेस मैन के द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि उसे पहले एक शख्स ने कॉल कर गंदी-गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब बिजनेस मैन ने अपना व्हाट्सऐप चेक किया तो उसमें देखा कि एक विदेशी नंबर से उसे एक ऑडियो मैसेज भेजा गया था। जिसमें बोलने वाला व्यक्ति अपना नाम रोहित गोदारा बता रहा था। उसने बताया कि वो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। 10 करोड़ रुपये रंगदारी नहीं देने पर उसकी और उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी।

ऑडियो में ये कहा गया है

ऑडियो में अपनी पहचान रोहित गोदारा बताने वाला व्यक्ति कहता है कि “क्या हाल हैं तेरे, रोहित गोदारा बोल रहा हूं। बात सुन जो दिमाग लगा रहा है ना तू,ज्यादा दिमाग मत लगा। ध्यान रखना नहीं तो तेरे सारे काम धंधे ही खत्म कर देंगे। अगर रिप्लाई नहीं आया तो कोई बात नहीं। दो दिन में रिप्लाई कर देना नहीं तो तैयार रहना । फिर हम तेरे को यहीं बताएंगे कि हम कौन हैं कौन नहीं।”

राजस्थान का जाना-माना गैंगस्टर है रोहित गोदारा

बता दें कि, रोहित गोदारा राजस्थान का रहने वाला है। वो राजस्थान का एक जाना माना गैंगस्टर है। वो रवि बिश्नोई गैंग से जुड़ने के बाद रोहित गोदारा पूरे देश में वारदातों को अंजाम देने लगा। इस समय वो अमेरिका में मौजूद है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले सिद्दू मूसेवाला को मारा, अब किस मशहूर पंजाबी सिंगर की जान लेने पर उतारू है लॉरेंस गैंग?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लॉरेंस गैंग की ओर से मशहूर चेहरों को धमकी देने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...