नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता से नेता बने कमल हासन कल यानी शुक्रवार को अपनी पार्टी एमएनएम यानी मक्कल नीधि मैयम के आठवें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए साथ ही इसके महत्वता पर जोर देना चाहिए।
तीन भाषा सीखना अनिवार्य होगा
बता दें कि, साल 2019 में लागू हुए न्यू एजुकेशन पॉलिसी के मद्दे नजर राज्य के हर छात्रों को तीन भाषा सीखना अनिवार्य होगा। जैसे, गैर-हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी ऑप्शन भाषा के रूप में पढ़ाई जाती है। ठीक वैसे ही तमिलनाडु में भी पढ़ाई जानी चाहिए। फिलहाल तमिलनाडु में दो ही भाषाएं पढ़ाई जाती हैं, एक तमिल और दूसरी इंग्लिश।
तमिल लोगों की भावनाओं से मत खेलो
इस मामले में नेता कमल हासन ने कहा, तमिल लोगों ने अपनी भाषा के मान के लिए ना जाने कितनी जाने गंवाई है। तो कृपया इससे मत खेलो। राज्य के बच्चों को इतना मालूम है कि उन्हें कौन सी भाषा सीखनी चाहिए और कौन सी नहीं। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए ये कह डाला कि, ये उन लोगों के लिए है जो हमें अन्या भाषा सीखने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आप तमिलनाडु राज्य के इतिहास को नहीं जानते, इसलिए कह रहा हूं आप इस भाषा को हल्के में ना लें।
राजनीतिक करियर को लेकर क्या बोले हासन?
कमल हासन ने कहा- मैं जब पीछे देखता हूं तो सोचता हूं कि क्यों मैं राजनीतिक में पहले नहीं आया। अगर मैं आज से बीस साल पहले राजनीति में आता तो आज स्थिति कुछ और ही होती।
वहीं इससे पहले DMK और बीजेपी के बीच भी केंद्र की ट्राई लैंग्वेज नीति थोपने को लेकर बहस तेज हो चुकी है इससे पहले इस मामले में सीएम स्टालिन व धर्मेंद्र प्रधान के बीच जुबानी जंग छिड़ चुकी है। स्टालिन ने कहा था कि मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। वहीं इसका जवाब देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने चेतावनी दी थी कि जब तक तमिलनाडु में तीन भाषा की नीति लागू नहीं होती तब तक केंद्र से फंड जारी नहीं किया जाएगा।
अगले साल हैं Tamilnadu Vidhansabha Election
बता दे कि, कमल हासन आगामी चुनाव 2026 के तैयारी में लगे हुए है। जिसके लिए वे अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का संकेत दे रहे है। उन्होंने कहा कि इस साल पार्टी की आवाज संसद में सुनी जाएगी और इसके साथ ही राज्य विधानसभा में भी इस पार्टी की आवाज गूंजेगी। कमल हासन ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखतें हुए इसकी तैयारी में जुटने आग्रह किया है।




