back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखीमपुर हिंसा : भाजपा कार्यकर्ता के घर संवेदना व्यक्त करने गए योगेंद्र यादव को एसकेएम ने किया निलंबित

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच किसान नेताओं में आपसी मतभेद होना शुरू हो गया है, यही कारण है कि गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने योगेंद्र यादव को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया है। योगेंद्र यादव लखीमपुर खीरी हिंसा में के मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के घर संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे, लेकिन जाने से पहले उन्होंने इसकी जानकारी अन्य किसानों को नहीं दी, लेकिन ट्विटर के माध्यम से उन्होंने परिवार से मुलाकात की तस्वीर साझा जरूर की थी। योगेंद्र यादव के इस कदम से संयुक्त किसान मोर्चा के कुछ नेता नाराज चल रहे थे। उन्होंने यादव को एक महीने के लिए संगठन से निलंबित कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा की गुरुवार को हुई बैठक में योगेंद्र यादव के निलंबन का फैसला लिया गया। यादव को रात करीब 9 बजे फैसला सुनाया गया। किसान नेताओं के मुताबिक, योगेंद्र यादव ने अपनी गलती को स्वीकार कर ली है। अब वह एक महीने तक आंदोलन का हिस्सा तो हो सकते हैं, लेकिन किसी किसान नेताओं की बैठक में शामिल नहीं होंगे और न ही किसी आधिकारिक गतिविधियों का हिस्सा रहेंगे। –आईएएनएस एमएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵