back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखीमपुर हिंसा: किसान रेल रोको आंदोलन से 130 जगहों पर रेल सेवाएं प्रभावित, जाने पूरा डिटेल

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। लखीमपुर हिंसा मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा रेल रोको आह्वान के बाद करीब 130 जगहों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं उत्तर रेलवे के अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में 50 ट्रेन प्रभावित होने की सूचना है। हालांकि अभी तक मुरादाबाद और लखनऊ डिवीजन पर रेल सेवाएं सामान्य रूप से सुचारू हैं। किसानों ने गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को भारत सरकार में मंत्री पद से हटाकर तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। इसके अलावा किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर भिवानी-रेवाड़ी, सिरसा-रेवाड़ी, लोहारू-हिसार, सूरतगढ़-बठिंडा, सिरसा-बठिंडा हनुमानगढ़-बठिंडा, रोहतक-भिवानी, रेवाड़ी-सादुलपुर, हिसार-बठिंडा, हनुमानगढ़-सादुलपुर तथा श्रीगंगानगर- रेवाड़ी रेलखंडों के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार किसान आंदोलन के चलते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवायें प्रभावित रहेंगी। इनमें जो रेल सेवायें रद्द हुई हैं, उनमें गाड़ी संख्या 04781, बठिण्डा-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा रद्द रहेगी। वहीं गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा रद्द रहेगी। साथ ही जो रेलसेवाएं आंशिक रूप से रद्द हुई हैं, उनमें गाडी संख्या 04734, श्रीगंगानगर-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित की गई है। गाड़ी संख्या 04733, रेवाडी-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर के स्थान पर भिवानी स्टेशन से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09807, कोटा-हिसार स्पेशल रेलसेवा कोटा से प्रस्थान की गई है वह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक संचालित संचालित की गई है। गाड़ी संख्या 09808, हिसार-कोटा स्पेशल रेलसेवा हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04782, रेवाडी-बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा रेवाडी से प्रस्थान की है वह रेलसेवा कोसली स्टेशन तक संचालित की गई है। गाड़ी संख्या 09791, जयपुर-हिसार स्पेशल रेलसेवा जयपुर से प्रस्थान की है वह रेलसेवा रेवाड़ी स्टेशन तक संचालित की गई है। गाड़ी संख्या 09792, हिसार-जयपुर स्पेशल रेलसेवा हिसार के स्थान पर रेवाड़ी स्टेशन से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09749, सूरतगढ़-बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा सूरतगढ़ से प्रस्थान की है वह रेलसेवा जो हनुमानगढ़ स्टेशन तक संचालित की गई है। गाड़ी संख्या 09750, बठिण्डा-सूरतगढ़ स्पेशल रेलसेवा बठिण्डा के स्थान पर हनुमानगढ स्टेशन से संचालित होगी। गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा स्पेशल रेलसेवा जो धुरी से प्रस्थान की है वह रेलसेवा सूचन कोटली स्टेशन तक संचालित संचालित की गई है। गाड़ी संख्या 04729, रेवाड़ी-फजिल्का स्पेशल रेलसेवा जो रेवाडी से प्रस्थान की है वह रेलसेवा सिरसा स्टेशन तक संचालित संचालित की गई है। गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी स्पेशल रेलसेवा जो को लुधियाना से प्रस्थान की है वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित संचालित की गई है। गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी स्पेशल रेलसेवा भिवानी के स्थान पर हिसार स्टेशन से संचालित होगी। वहीं किसान आंदोलन के कारण जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है उसमें गाड़ी संख्या 09415, अहमदाबाद-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा स्पेशल रेलसेवा जो अहमदाबाद से प्रस्थान की है वह रेलसेवा का परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-दिल्ली-पठानकोट होकर श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा संचालित होगी। हालांकि किसानों ने गाजियाबाद के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर अपना प्रदर्शन खत्म कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंप दिया है। फिलहाल किसान रेलवे स्टेशन से जा चुके हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि, लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में जब तक न्याय नहीं मिल जाता, प्रदर्शन लगातार तेज होता जाएगा। –आईएएनएस एमएसके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵