back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र की लाडली लक्ष्मियां देखेंगी सीमा पर सेना की चौकसी

भोपाल , 2 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सेनाएं कैसे चौकसी करती हैं और वहां तैनात जवान देश की खातिर कितना जोखिम उठाते हैं, इन हालातों का अनुभव कराने के लिए मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मियों को मां तुझे प्रणाम योजना के तहत वाघा और हुसैनी वाला बार्डर की यात्रा पर भेजा गया है। राज्य की युवा पीढ़ी में साहस और देश-भक्ति की भावना प्रबल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की यात्रा कराने के उद्देश्य से माँ तुझे प्रणाम योजना शुरू की गई थी, जो कोविड के कारण स्थगित रही। प्रदेश की बालिकाओं को सेामवार को पंजाब के वाघा और हुसैनीवाला बार्डर भेजकर योजना की फिर शुरूआत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रवींद्र भवन भोपाल से योजना का पुन शुभारंभ किया, जिसमें 178 लाडली लक्ष्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 2007 से आरंभ हुई लाडली लक्ष्मी योजना से अब तक 43 लाख बेटियां लाभान्वित हुई हैं। लाडली लक्ष्मियों का भविष्य बेहतर हो, वे हर क्षेत्र में सक्रिय रहें और अपने लक्ष्य प्राप्त करें, इसके लिए आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। वाघा बॉर्डर जाने वाली शिवपुरी की लाडली लक्ष्मी हिमांशी झा ने कहा कि अगर हमारा नाम लाडली लक्ष्मी योजना में नहीं होता तो हम आज यहां नहीं होते। मामा शिवराज की हम लाड़ली बेटियां हैं, हम बॉर्डर पर जा कर नई चीजें सीखेंगे और नई जगह भ्रमण कर ये जानेंगे कि सरहद पर हमारे सैनिक किस तरह से देश की रक्षा में तैनात रहते हैं। खेल व युवा कल्याण मंत्री यषोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि यात्रा पर जा रही बेटियां जलियांवाला बाग देखेंगी और स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन करेंगी। योजना के पुन: प्रारंभ होने पर वाघा बॉर्डर जाने वाली पहली यात्रा में भोपाल संभाग से 20, इंदौर संभाग से 31, ग्वालियर से 15, उज्जैन से 26, नर्मदापुरम से 11, शहडोल से 15, रीवा से 12, चंबल से 9, सागर से 26 और जबलपुर संभाग से 31 लाड़ली लक्ष्मी बेटियां शामिल हैं। इनके साथ खेल विभाग के 12 अधिकारी और 6 पुलिस आरक्षक भी यात्रा पर जायेंगे। –आईएएनएस एसएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵