नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कुवैत में एक इमारत में आग लगने से मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट कोच्चि पहुंचा। उनके साथ विदेश राज्यमंत्री भी थे। एयक्राफ्ट के कोच्चि पहुंचने पर एर्नाकुलम रेंज के DIG पुट्टा विमलादित्य ने कहा- हमने सभी व्यवस्थाएं की हैं। पीड़ितों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है। सभी वाहनों के लिए एक-एक समर्पित वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने एक्स पर दी।
मरने वालों में तमिलनाडु से 7, आंध्र प्रदेश से 3, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से 1-1, इसके अलावा 23 केरल से हैं.
बता दें कि, बुधवार को कुवैत की एक बिल्डिंग में आग लगने से 45 भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। जिसके बाद भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धवन सिंह गुरुवार को कुवैत पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।
कुवैत में हुई इस घटना का जिम्मेदार NBTC ग्रुप नामक कंपनी को ठहराया गया है। ये बिल्डिंग केजी अब्राहम नाम के एक मलयाली कारोबारी की है। सभी मजदूर इसी NBTC कंपनी में काम करते थे। बताया जाता है कि इस इमारत में क्षमता से अधिक लोगों को ठूंसकर रखा गया था। आग लगने के दौरान सभी मजदूर सो रहे थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in





