back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kuwait: 45 भारतीयों के शवों को लेकर कोच्चि पहुंचे राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, 23 मृतक केरल के हैं

कुवैत में हुई आगलगी की घटना में जान गंवाए 45 भारतीयों के शवों को लेकर राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कोच्चि पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कुवैत में एक इमारत में आग लगने से मारे गए 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का स्पेशल एयरक्राफ्ट कोच्चि पहुंचा। उनके साथ विदेश राज्यमंत्री भी थे। एयक्राफ्ट के कोच्चि पहुंचने पर एर्नाकुलम रेंज के DIG पुट्टा विमलादित्य ने कहा- हमने सभी व्यवस्थाएं की हैं। पीड़ितों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है। सभी वाहनों के लिए एक-एक समर्पित वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी जानकारी भारतीय दूतावास ने एक्स पर दी। 

मरने वालों में तमिलनाडु से 7, आंध्र प्रदेश से 3, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से 1-1, इसके अलावा 23 केरल से हैं.

बता दें कि, बुधवार को कुवैत की एक बिल्डिंग में आग लगने से 45 भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। जिसके बाद भारत के विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धवन सिंह गुरुवार को कुवैत पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

कुवैत में हुई इस घटना का जिम्मेदार NBTC ग्रुप नामक कंपनी को ठहराया गया है। ये बिल्डिंग केजी अब्राहम नाम के एक मलयाली कारोबारी की है। सभी मजदूर इसी NBTC कंपनी में काम करते थे। बताया जाता है कि इस इमारत में क्षमता से अधिक लोगों को ठूंसकर रखा गया था। आग लगने के दौरान सभी मजदूर सो रहे थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories