back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले के केरल सेक्‍टर में आज 8 अक्‍टूबर यानी आज सुरक्षाबलों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई है। इस ऑपरेशन में सेना ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस ऑपरेशन में 2 आतंकवादी मारे गए। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

सेना के व्हाइट चिनार कॉर्प्स ने जानकारी दी कि शुक्रवार को खुफिया सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन पिंपल शुरू किया गया। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को घेरकर मार गिराया गया। ऑपरेशन सफल रहा और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ऑपरेशन में 2 आतंकवादी ढेर


चिनार कॉर्प्स ने बताया कि, कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शुक्रवार को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाया। इस ऑपरेशन में 2 आतंकवादी मारे गए। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

किश्तवाड़ में भी हुई थी मुठभेड़  


कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में जवानों ने संदिग्ध गतिविधियां देखते ही चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू की। चिनार कॉर्प्स के अनुसार सेना ने जवाबी कार्रवाई कर आतंकवादियों को घेरा। इससे पहले 5 नवंबर को किश्तवाड़ के छत्तरू इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी 


अधिकारियों के अनुसार, किश्तवाड़ के छत्तरू इलाके में मुठभेड़ तब शुरू हुई जब पुलिस को भारतीय सेना की मदद से आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली। इसी के आधार पर संयुक्त तलाशी अभियान सुबह शुरू हुआ। आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।

फिलहाल ऑपरेशन जारी 


व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि, ऑपरेशन छत्तरू के तहत सुबह मिली खुफिया जानकारी पर अभियान चलाया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ जवानों ने छत्तरू इलाके में आतंकवादियों को घेर लिया। ऑपरेशन अभी जारी है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ और गतिविधियां बढ़ रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵