नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। कुलदीप सिंह, पश्चिम बंगाल कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक हैं। मंगलवार को कार्मिक मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार वे 30 सितंबर 2022 तक सीआरपीएफ के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ब्रजेश
कुलदीप सिंह बने सीआरपीएफ के नए महानिदेशक
Also Read:
Latest Stories
Pin Code Search
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵





