back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बोडो साहित्य सभा को संबोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे कोविंद

गुवाहाटी, 3 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बुधवार को पश्चिमी असम के तामूलपुर में बोडो साहित्य सभा (बीएसएस) के 61वें वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने और इसे संबोधित करने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचे। राष्ट्रपति के साथ असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य गणमान्य व्यक्ति बीएसएस के मेगा कार्यक्रम में शामिल होंगे। गुरुवार को वह मिजोरम विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने आइजोल पहुंचेंगे। पूर्वोत्तर क्षेत्र में, जहां आदिवासी और गैर-आदिवासी रहते हैं, 200 से अधिक बोलियां बोली जाती हैं। बीएसएस का तीन दिवसीय सम्मेलन सोमवार से शुरू हो गया था। असम सरकार ने राज्य सरकार के उन कर्मचारियों के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया है जो भूटान और पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के तामुलपुर के कचुबरी में हो रहे सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। बीएसएस के अध्यक्ष टोरेन सी. बोरो ने कहा कि अब तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों से हजारों प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया है। असम के अलावा, बोडो भाषा बोलने वाले लोग बांग्लादेश, नेपाल, त्रिपुरा, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में रहते हैं। असम साहित्य सभा से प्रेरित होकर 1952 में साहित्य, संस्कृति और भाषा के विकास के लिए बीएसएस का गठन किया गया था। यह विभिन्न जातीय समूहों के बीच समन्वय बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बोडो (या बोरोस) कभी पूर्वोत्तर में एक शक्तिशाली और प्रभावशाली जाति या वंश था। जनवरी 2020 में केंद्र, असम सरकार और चार बोडो उग्रवादी संगठनों के बीच बोडो शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद असम सरकार ने 2020 में बोडो भाषा को राज्य की सहयोगी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी। 2011 की जनगणना के अनुसार, असम में राज्य की कुल आबादी के लगभग 14.16 लाख बोडो भाषी (4.53 प्रतिशत) नागरिक हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...