back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल में फिर बढ़े कोविड के मामले, टीपीआर 12 फीसदी से ज्यादा

तिरुवनंतपुरम, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल में कोविड मामले में कुछ दिनों तक गिरावट आने के बाद बुधवार को फिर से बढ़ गये हैं। राज्य में 89,995 नमूनों के जांच के बाद 11,079 मामले सामने आये हैं और टेस्ट पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 12.31 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार को कोरोना के 7,823 नए मामले आये थे, जबकि टीपीआर 9.09 प्रतिशत थी। विजयन ने बयान में यह भी कहा कि 9,972 लोग निगेटिव निकले हैं, जबकि कुल सक्रिय मामलों की संख्या 97,630 थी, जिनमें से 10.4 प्रतिशत का अस्पतालों में इलाज चल रहा था। कोविड की 123 और मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या 26,571 हो गई। टीकाकरण के मोर्चे पर, अब तक 18 वर्ष से अधिक आयु के 93.6 प्रतिशत (2.50 करोड़) लोगों को टीके की एक खुराक मिली है, जबकि 44.6 प्रतिशत (1.19 करोड़) ने दोनों खुराक ली है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵