back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Doctor Case: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर की रेप व हत्या मामले में CBI के रडार पर डॉक्टर के दोस्त व सहकर्मी

शनिवार को CBI ने मृतक के एक दोस्त और उसके ड्राइवर को तलब किया। CBI के अधिकारियों ने उससे सख्त पूछताछ की।CBI ने अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर और कुछ गार्ड्स को तलब किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में CBI लगातार जांच कर रही है। इस दौरान CBI ने कई लोगों से पूछताछ की है। पहले CBI के अधिकारियों ने मृत डॉक्टर के पैरेंट्स से मुलाकात की थी। इस दौरान माता-पिता ने अस्पताल के कई संदिग्धों के नाम लिए हैं। बताया जा रहा है कि CBI ने ऐसे 30 लोगों की पहचान की है।

CBI ने मृतक के एक दोस्त और उसके ड्राइवर को किया तलब

शनिवार को CBI ने मृतक के एक दोस्त और उसके ड्राइवर को तलब किया। CBI के अधिकारियों ने उससे सख्त पूछताछ की। इसके बाद CBI के अधिकारी RG Kar मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रेप व हत्या मामले को लेकर CBI ने अस्पताल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर, दो अस्थाई गार्ड और रात को ड्यूटी देने वाले कुछ गार्ड्स को भी तलब किया है। गौरतलब है कि मृतक डॉक्टर के माता-पिता ने CBI के सामने संदेह जताया था कि इस रेप व हत्या मामले में मृतका के सहकर्मी भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने अस्पताल के कई डॉक्टरों और इंटर्न के नाम भी दिए हैं।

CBI ने 30 लोगों की कर ली है पहचान

सूत्रों के अनुसार मृतक के पैरेंट्स के द्वारा दिए गए नामों को CBI प्राथमिकता देगी। इस घटना को लेकर कोलकाता पुलिस के उन अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है जिन्होंने घटना की शुरू में जांच की थी। फिलहाल CBI कम से कम 30 लोगों की पहचान कर ली है। जिनसे बारी बारी से पूछताछ की जा रही है।

ममता बनर्जी ने भी उठाया था मुद्दा

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मृतक डॉक्टर के सहकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि रात को 2 बजे के बाद लड़की जब सोने गई तो उसके साथ उसके सहकर्मी भी थे। फिर अगले दिन 9 बजे लड़की का शव बरामद हुआ। आखिर इतनी देर तक लड़की उन लोगों के साथ नहीं थी तो उन्होंने उसकी तलाश क्यों नहीं की ?

Advertisementspot_img

Also Read:

फोन छीना, सुनसान जगह ले जाकर… बंगाल में आरजी कर जैसी एक और वारदात, MBBS छात्रा से रेप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल एक बार फिर शर्मसार हो गया है। दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा के साथ...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...