back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Rape-Murder Case : प्रदर्शनकारी डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

आर जी कर मेडिकल कॉलेज रेप और हत्या मामला में डॉक्टर्स लंबे समय से अनशन कर रहे हैं। इन लोगों को हड़ताल करते हुए 10 दिन हो गए हैं। 3 जूनियर डॉक्टरों को पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर मामले को लेकर हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों में एक डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन डॉक्टरों को हड़ताल करते हुए 10 दिन हो गए हैं। डॉक्टर को पेट में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर का नाम पुलस्था आचार्य है जो एन आर एस मेडिकल कॉलेज से है। 

इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन

NRS मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सीनियर डॉक्टर ने कहा, कोलकाता और सिलीगुड़ी में भूख हड़ताल कर रहे 3 जूनियर डॉक्टरों को पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। पुलस्था ICU में है और उनकी हालत बिगड़ रही है। उनके इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। 

लंबे समय से अनशन कर रहे हैं डॉक्टर्स

आपको बता दें कि आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे डॉक्टर आमरण अनशन पर चले गए थे। यह डॉक्टर्स लंबे समय से अनशन पर बैठे हुए हैं। हालांकि बंगाल सरकार ने डॉक्टरों के साथ हड़ताल खत्म करने को लेकर बैठक की लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही। 

क्या मांग कर रहे हैं डॉक्टर्स

डॉक्टर्स मांग कर रहे हैं कि अस्पतालों के लिए एक सेंट्रलाइज्ड रेफरल सिस्टम का गठन किया जाए। उनके वर्कस्पेस पर उचित सुविधाएं हों। बेड वैकेंसी मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाए। स्थायी महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाए। डॉक्टरों, नर्सों और अन्य खाली पड़े पदों पर स्वास्थ्यकर्मियों की भर्ती की जाए। 

50 वरिष्ठ डॉक्टर दे चुके हैं सामूहिक इस्तीफा

इससे पहले कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन को सपोर्ट करते हुए 50 वरिष्ठ डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

आरजी कर हॉस्पिटल मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत, CBI 90 दिन में भी नहीं कर सकी चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...