back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kolkata Rape-Murder Case: घटना की रात रेड लाइट एरिया गया था आरोपी, शराब पीकर की थी महिला डॉक्टर से हैवानियत

कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या मामले के आरोपी को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जानिए उस कहां-कहां गया था आरोपी संजय रॉय।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर से रेप-हत्या के आरोपी को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है वह बहुत हैरान कर देने वाली है। ताजा जानकारी के मुताबिक आरोपी संजय रॉय हैवानियत करने से पहले कोलकाता के दो रेड लाइट एरिया गया फिर जमकर शराब पी। इसके बाद आरोपी वापस अस्पताल पहुंचा और इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। बताया जाता है कि आरोपी को पोर्न देखने की भी लत थी।

घटना को अंजाम देने से पहले पहुंचा था सोनागाछी और चेतला 

सूत्रो ने बताया कि आरोपी संजय रॉय इस पूरी घटना को अंजाम देने से पहले कोलकाता के सोनागाछी इलाके में पहुंचा था, सोनागाछी कोलकाता का वह इलाका है जहां वेश्यावृत्ति का गोरखधंधा प्रशासन की नाक के नीचे चलता है। शराब में धुत आरोपी और उसका साथी वहां वेश्यालय में पहुंचे और उसके बाद देर रात कोलकाता के ही चेतला रेड लाइट एरिया गए। यह बात भी सामने आई है कि इस दौरान आरोपी और उसका साथी राह चलती महिलाओं पर भी फब्तियां कस रहे थे।

महिला डॉक्टर की डायरी सामने आई

जांच के दौरान कोलकाता पुलिस को क्राइम सीन से मृतका की एक डायरी बरामद हुई है जिसका एक पन्ना फटा हुआ है। जानकारी के मुताबिक डायरी में महिला डॉक्टर ने अपनी ऐसी इच्छाएं लिखी हुई थी जिन्हे वो पूरा करना चाहती थी। वह अपने माता पिता को खुश देखना चाहती थी, क्लीनिक खोलना चाहती थी, बैरकपुर के बड़े अस्पतालों में काम करना चाहती थी। हालांकि इस डायरी को कोलकाता पुलिस ने सीलबंद लिफाफे में जब्त कर लिया है।

राज्यपाल राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं

इस पूरे मामले को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि बंगाल में जल्द ही राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में कुछ भी बोलने से राज्यपाल बच रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में हुमायूं कबीर का ‘महागठबंधन’ दांव: लेफ्ट-कांग्रेस और ओवैसी को न्योता, 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम!

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC से...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵