नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान जो बयान दिया है, वो काफी हैरान करने वाला है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान इस घटना के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने कहा है कि उसने इस रेप और हत्या को अंजाम नहीं दिया है। उसको फंसाया गया है। उसने कहा है कि वह तो ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव देखते ही भाग गया था।
संजय रॉय का प्रेसिडेंसी जेल में पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया था
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी CBI आरजी कर अस्पताल में हुई रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय के बाद किसी और की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। सीबीआई ने इस मामले की गहन जांच की है और आरजी कर अस्पताल में हुई रेप और हत्या के मामले में अभी तक केवल मुख्य आरोपी संजय रॉय को ही दोषी पाया है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने 25 अगस्त 2024 को संजय रॉय का प्रेसिडेंसी जेल में पॉलीग्राफ टेस्ट भी करवाया था, सूत्रों की जानकारी के अनुसार संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि उसको फंसाया जा रहा है।
यही बात संजय रॉय ने अपनी वकील कविता सरकार को भी कही थी
केंद्रीय जांच एजेंसी CBI के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। बता दें कि कोर्ट पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट को नहीं मानता है। लेकिन पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट सीबीआई को थोड़ा बहुत मदद जरुर कर सकती है।सीबीआई इस एंगल पर भी अपनी जांच को आगे बढ़ा सकती है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसीसीबीआ के अधिकारी के साथ तीन पॉलीग्राफ विशेषज्ञ ने मुख्य आरोपी संजय रॉय से कुल 10 सवाल पूछे थे, उन्होंने यह टेस्ट 25 अगस्त 2024 को लिया था।




