नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता में डॉक्टर से रेप और मर्डर के विरोध में इंडियन मेडिकल असोसिएशन यानी IMA ने 17 अगस्त को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है और कल सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान OPD सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर जैसी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
पब्लिक और प्राइवेट अस्पतालों पर हड़ताल का असर
इस हड़ताल का प्रभाव पब्लिक और प्राइवेट अस्पतालों दोनों पर पड़ेगा। अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज की रेसीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने घोषणा की है कि अगले नोटिस तक सभी नॉन एसेंशियल और इलेक्टिव अस्पताल सेवा बाधित रहेगी। इसमें OPD, OT और वार्ड सेवा शामिल है।
अगर अर्गेंट सेवा की जरूरत होगी तो कैजुएलटी सर्विस काम करेगी।
NCW ने दो सदस्यीय कमिटी का गठन किया
नेशनल कमीशन फॉर विमेन दिल्ली ने इस मामले में दो सदस्यीय इंक्वारी कमिटी का गठन किया है। उन्होंने अपनी प्राथमिक जांच में पाया है कि जब यह घटना हुई तो वहां पर सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद नहीं थे।
अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं की कमी
जांच में पाया गया कि अस्पताल में महिलाओं के लिए आधारभूत सुविधाओं की कमी थी। अस्पताल में वॉशरूम सेवा भी बहुत खराब थी। सुरक्षा व्यवस्था में भी भारी कमी देखी गई है।
कर्नाटक में छुट्टियां रद्द
कर्नाटक में सरकार ने सरकारी अस्पतालों के मेडिकल अफसरों, सर्जनों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। जनता की सुविधा के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग को एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि जनता की सुविधा के लिए इमरजेंसी सेवा प्रभावित नहीं होने चाहिए।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




