नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में CBI ने रविवार को कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के घर और 13 अन्य स्थानों पर छापेमारी की। इसले अलावा CBI ने खाने की दुकान चलाने वाली खोमा लूहा नाम की एक महिला और एक अन्य फर्म मा तारा ट्रेडर्स के खिलाफ FIR दर्ज की है।
हुई कंप्यूटरों की जांच
CBI की टीम ने आर जी कर कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के कंप्यूटरों की भी जांच की जहां वाइस प्रिंसिपल संजय वशिष्ठ का ऑफिस है। उन्होंने वशिष्ठ के ऊपर के अधिकारी सप्तरिषी चैटरजी से भी पूछताछ की है।
CBI टीम ने बताया कि जांच में बहुत कुछ पता लगा है। लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। CBI ने अपनी कार्रवाई सुबह 6.40 बजे शुरू कर दी थी जब एंटी करप्शन ब्रांच के अधिकारी कोलकाता स्थित बेलियाघाट में घोष के घर पर पहुंचे थे।
CBI अधिकारियों का कहना है कि घोष के घर का दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला और फोन पर भी जवाब नहीं दिया गया। टीम के कुछ सदस्य घोष के बारे में जानने के लिए टीम बेलियाघाट के पुलिस स्टेशन गई और 70 मिनट के बाद घोष ने अपने घर का दरवाजा खोला और टीम को अंदर आने दिया।
देर शाम तक चली छानबीन
यह छानबीन देर शाम तक चली। CBI की एक अन्य टीम दक्षिण कोलकाता के एंटिली पहुंची और वशिष्ठ के घर पर भी छानबीन की। इस दौरान कुछ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और टांगरा स्थित उसके दूसरे घर की छानबीन की। इसके अलावा टीम ने पूर्व फॉरेंसिक मेडिसिन डिमॉन्सट्रेटर देबाशिश सोम के केश्टोपुर स्थित घर की जांच की। सोम को घोष का करीबी माना जाता है। इसके बाद उसे निजाम प्लेस स्थित CBI के ऑफिस लेकर जाया गया।
मेडिकल वेंडर्स से हुई पूछताछ
इस दौरान दो अस्पताल के वेंडर्स से भी पूछताछ की गई। टीम हावड़ा में मेडिकल उपकरण के सप्लायर के घर भी पहुंची। इसके मालिक बिप्लब सिन्हा है जो तारा मा ट्रेडर्स कंपनी चलाता है। तलाह में खोमा के घर पर भी छानबीन की गई और उसके पति चंदन लूहा को लेकर जाया गया। उससे अज्ञात गजह पर ले जाकर पूछताछ की गई।
Raftaar News | WhatsApp Channel




