back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी को धमकी और स्पीकर से अभद्रता का आरोप: किरेन रिजिजू ने वीडियो जारी कर कांग्रेस पर साधा निशाना

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संसद में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिजिजू ने एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि कुछ कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुस गए, जहां उन्होंने अपशब्द कहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी।

रिजिजू ने क्या आरोप लगाए?


किरण रिजिजू ने कहा कि करीब 20 से 25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के चैंबर में पहुंचे और वहां अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान स्पीकर को गालियां दी गईं और पीएम मोदी के खिलाफ धमकी भरे शब्द बोले गए। रिजिजू के मुताबिक बीजेपी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है, न कि धमकी या टकराव की राजनीति में, केंद्रीय मंत्री ने X पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह क्लिप अवैध तरीके से रिकॉर्ड की गई थी. नियमों के अनुसार स्पीकर के चैंबर में किसी भी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं होती। इस मामले की जांच जारी है और दोषी सांसदों पर कार्रवाई की तैयारी की बात कही जा रही है।

क्या है पूरा विवाद?


रिजिजू ने दावा किया कि घटना के समय प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद थे और सांसदों को उकसा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्पीकर ओम बिरला का स्वभाव शांत है, वरना इस मामले में कड़ी कार्रवाई हो सकती थी। बताया जा रहा है कि 4 फरवरी को स्पीकर के चैंबर में कुछ सांसदों ने वीडियो शूट किया, जो बाद में मीडिया में सामने आया। चूंकि स्पीकर का चैंबर सदन का हिस्सा माना जाता है, इसलिए वहां रिकॉर्डिंग नियमों के खिलाफ है। इसी मुद्दे को लेकर संसद में सियासी घमासान बढ़ गया है। रिजिजू ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह बार-बार संसद के नियमों का उल्लंघन करता है और फिर स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाता है। उन्होंने कहा कि सदन में बोलने के लिए हर सदस्य को स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, लेकिन विपक्ष के कुछ नेता नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵