back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भुखमरी का सामना कर रहे अफगानों ने बेची किडनी : रिपोर्ट

काबुल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में लंबे समय से चल रहे मानवीय संकट और उसके बाद आर्थिक पतन के बीच भुखमरी का सामना कर रहे हेरात प्रांत में कुछ लोगों को अपने परिवार का पेट भरने के लिए अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंजिल जिले के निवासियों ने भीषण गरीबी के बीच जीवित रहने के लिए थोड़े पैसे के लिए अपनी किडनी काला बाजार में बेच दी है। निवासियों में से एक ने कहा कि हमारे बच्चों के खाने के लिए हम अपनी किडनी बेचते हैं। किडनी बेचने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। देश के कानून के मुताबिक शरीर के अंगों को बेचना गैरकानूनी है, लेकिन इन परिवारों का कहना है कि उनके पास जिंदा रहने के लिए और कोई विकल्प नहीं है। एक अन्य निवासी ने टोलो न्यूज को बताया कि हम खुश हैं, सुरक्षा की स्थिति अच्छी है, लेकिन देश में कीमतें थोड़ी अधिक हैं। हेरात के कुछ हिस्सों में गरीबी के कारण किडनी की बिक्री पिछले साल भी सुर्खियों में रही थी। लेकिन अब एक भयावह मानवीय संकट के रूप में अफगानिस्तान में, दुनिया के नेता और अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। अफगानिस्तान में बेरोजगारी, गरीबी और भूखमरी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵