back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल : कोविड आयोग की मांग को लेकर यूडीएफ नेता की भूख हड़ताल

तिरुवनंतपुरम, 22 जून (आईएएनएस)। केरल के वरिष्ठ राजनीतिक नेता सी.पी. जॉन ने मंगलवार को कहा कि वह कोविड आपदा प्रबंधन आयोग के गठन की मांग को लेकर बुधवार से 24 घंटे की भूख हड़ताल पर रहेंगे। जॉन सीएमपी से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की सहयोगी है। वह कहते हैं, मैं यहां अपने पार्टी कार्यालय के सामने 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठने जा रहा हूं और ऐसा खासकर केंद्र को जगाने के लिए किया जा रहा है । हमारी मांग एक आयोग के गठन की है और साथ ही यह भी है कि जिन्होंने कोरोना के चलते अपने परिवार के कमाने वाले सदस्य को खो दिया है, उनके लिए दस लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी जाए। उन्होंने आगे कहा, आयोग की स्थापना यह सुनिश्चित करने में मददगार होगी कि महामारी का आवश्यक आकलन करने के लिए मानक प्रोटोकॉल निर्धारित किए गए हैं। केरल में कोरोना महामारी की वजह से 12,000 से अधिक लोगों की जानें गई हैं। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Bharat Bandh 2026: सड़क से बैंक तक असर, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज देशभर में 24 घंटे का राष्ट्रव्यापी भारत बंद आयोजित किया गया है। इस हड़ताल को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵