back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली सरकार की जिस योजना के नाम पर वोट मांग रहे केजरीवाल, विभाग ने बताया- वो योजना शुरू ही नहीं हुई

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिला सम्मान आरै संजीवनी योजना शुरू की है। लेकिन अब इस योजना को लेकर बवाल मचा हुआ है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में AAP सरकार के द्वारा लॉन्‍च की गई महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना अब सवालों के घेरे में आ गई है। इस मामले को बढ़ता देखे दिल्ली सरकार को एक सार्वजनिक सूचना नोटिस जारी करना पड़ा है। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल कल्याण विभाग को पब्लिक नोटिस जारी कर कहा है कि राज्य में फिलहाल फ्री वाली योजना शुरू नहीं हुई है, ऐसे में आम नागरिक अपनी निजी जानकारी किसी व्यक्ति के साथ साझा न करे।

 आपको बता दें कि, यह पूरा विवाद तब सामने आया जब दिल्ली में तीन दिन पहले महिला सम्मान योजना के लिए फॉर्म भरे जाने की बात कहीं गई थी। दिल्ली में AAP के कार्यकार्ता डोर-डोर जाकर आम जनता को योजना के प्रति जागरूक करने के नाम पर उनसे आवेदन भरवा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्‍वंय इस योजना को लॉन्‍च किया है। 

ऐसी कोई योजना शुरू ही नहीं हुई- महिला एवं बाल कल्याण विभाग

इस योजना को शुरु करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी की सरकार दिल्ली की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये की सहायता राशि देगी। इसके साथ ही दिल्ली में AAP सरकार को दोबारा सत्‍ता में आने के बाद इस योजना के तहत सहायता राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी। हालांकि अब दिल्ली के महिला और बाल कल्याण विभाग ने पब्लिक नोटिस जारी करके जानकारी दी है कि सरकार के पास ऐसी कोई योजना नहीं है।

संजीवनी योजना पर बवाल

इसी के साथ आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों घोषणा की थी कि दिल्ली में बुजुर्गों को इलाज में मदद लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना शुरू कर रही है। इस योजना का मकसद 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पूरी तरह मुफ्त इलाज की सुविधा देना है। अब दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है कि ये योजना शुरू नहीं हुई है।

केजरीवाल पर बीजेपी का बड़ा आरोप 

इस सारे विवाद के बाद अब आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग पूरी तरस से बैकफुट पर आ गए है। उन्‍होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि, अगले कुछ दिनों में ये लोग फ़र्ज़ी मुकदमा बनाकर आतिशी को अरेस्‍ट करने की योजना बना रहे है। उसके पहले आप के वरिष्‍ठ नेताओं को तंग करने और परेशान करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मसले पर वह 12 बजे इस पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

इन योजनाओं को लेकर और केजरीवाल के बयान का पलटवार करते हुए कहा बीजेपी की नेता बांसुरी स्वराज ने कहा है कि, आप पार्टी ऐसे ही झूठी योजना और वादे करती है। लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं कर पाई है, उसने पंजाब में भी ऐसी ही घोषणा की थी लेकिन आज महिलाओं को एक रुपये नहीं दिए गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...