back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केजरीवाल बोले, इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बधाई, गोवा में दो सीट से ईमानदार राजनीति की शुरूआत

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। पांच राज्यों में विधानसभा के नतीजे अब लगभग साफ हो गए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बाकी सभी राज्यों में बीजेपी आती दिखाई दे रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी सांसद और पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है। साथ ही केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है, इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। पंजाब विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी इतिहास रचने की ओर बढ़ती दिख रही है। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की सरकार अब दिल्ली के बाहर दूसरे राज्य पंजाब में भी बनने जा रही है। पंजाब के चुनावी परिणामों के रुझानों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वो 90 सीटों पर आगे है जबकि सत्तारुढ़ कांग्रेस का गठबंधन 18 सीटों पर आगे चल रहा है। 117 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 59 सीट का है। वहीं गोवा में आये चुनावी परिणाम को लेकर आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि गोवा में आम आदमी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, आप को गोवा में दो सीटों पर जीत मिली है। बधाई और शुभकामनाएं। गोवा में यह ईमानदार राजनीति की शुरूआत है। गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है और एक पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस एक सीट जीत चुकी है और 10 सीटों पर आगे चल रही है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵