back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन

श्रीनगर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। वयोवृद्ध कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का बुधवार देर शाम श्रीनगर में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। गिलानी घाटी के सबसे वरिष्ठ अलगाववादी नेता थे जो अपने कट्टर विचारों के लिए जाने जाते थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बुधवार देर शाम श्रीनगर में उनके हैदरपोरा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। 1929 में जन्मे गिलानी जम्मू-कश्मीर विधानसभा के निर्वाचित सदस्य थे, जिन्होंने 1972, 1977 और 1987 में उत्तरी कश्मीर में सोपोर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह जमात-ए-इस्लामी के सदस्य थे और बाद में उन्होंने तहरीक-ए-हुर्रियत नामक अपनी पार्टी की स्थापना की। वह कश्मीर में अलगाववादी दलों के समूह ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष भी थे। गिलानी के निधन के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना है। –आईएएनएस एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵