back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीर घाटीः दो अलग-अलग मुठभेड़ में अबतक 5 आतंकी ढेर, दो आतंकी मस्जिद में छिपे, अभियान जारी

श्रीनगर, 09 अप्रैल (हि.स.)। कश्मीर घाटी में गुरुवार देर शाम से अभीतक सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। जहां एक ओर शुक्रवार सुबह पुलवामा जिले के अवंतीपोरा त्राल के अंतर्गत नौबुग में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार शाम को सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के जान मोहल्ला में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस दौरान सेना के एक अधिकारी सहित चार जवान भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सैन्य अस्पताल में जारी है। शोपियां में अभी दो अन्य आतंकवादी जिसमें अंसार गजवात-उल-हिंद (एजीएच) का कमांडर इम्तियाज भी शामिल है, अपनी जान बचाने के लिए मस्जिद में शरण लिए हुए है। धार्मिक स्थल को नुकसान न पहुंचे इस कारण सुरक्षाबलों ने मस्जिद के इमाम और आतंकी के भाई को मस्जिद में भेजा लेकिन आतंकवादियों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। अब आतंकवादियों को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोपिया में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार व सेना के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं अभियान पर नजर रखे हुए हैं। शोपियां मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों की पहचान इश्तियाक, जाहिद कोका और काशिफ मीर के रूप में हुई है। हालाकि अभी पहचान की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है जाहिद कोका का भाई बुरहान कोका भी एजीएच का कमांडर रह चुका है। वह पिछले साल ही सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। काशिफ मीर बीते माह ही आतंकी बना था। वह हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय रहे आतंकी बुरहान का ममेरा भाई था। इसी बीच अवंतीपोरा त्राल के नौबुग इलाके में शुक्रवार सुबह मारे गये आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इलाके में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। मारे गये दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले पर बोला भारत, “दूसरों को दोषी ठहरा कर खुद को धोखा दे रहा पाकिस्तान”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान एक भयावह आत्मघाती धमाका हुआ। इस हमले में...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵