back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कश्मीर : तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में 4 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 12 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के पुलवामा, गांदरबल और हंदवाड़ा जिलों में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 4 आतंकवादी मारे गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। इन 4 आतंकवादियों में से दो पुलवामा में और एक-एक हंदवाड़ा और गांदरबल में मारे गए। अधिकारियों के अनुसार, दो आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी संगठन के थे और दो अन्य जैश-ए-मोहम्मद (जेईम) के थे। इस बीच सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर क्षेत्र विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया कि हमने शुक्रवार रात 4 से 5 स्थानों पर संयुक्त अभियान शुरू किया था। अब तक पुलवामा में मारे गए एक पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी, गांदरबल और हंदवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा का एक-एक आतंकी मारा गया। हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म हो गई है। एक आतंकवादी को जिंदा गिरफ्तार किया गिया है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵