back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक : कोरोना के चलते राज्य में 9वीं तक की कक्षाओं, जिम और स्वीमिंग पूल पर फिर लगा प्रतिबंध

बेंगलुरु, 02 अप्रैल (हि.स.)। कर्नाटक राज्य में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से प्रदेश सरकार ने फिर कुछ कड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने 6 से लेकर कक्षा नौ तक की कक्षाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया। राज्य में कोरोना से अब तक 12,591 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कर्नाटक सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार ने राज्य में कक्षा 6 से 9 तक की कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई पर फिर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा जिम और स्विमिंग पूल भी बंद रहेंगे। साथ ही राज्य में किसी तरह के धरना प्रदर्शन और धार्मिक स्थलों पर भीड़ एकत्र होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 4991 नए मामले दर्ज किए जबकि कोरोना से छह लोगों की मौत हुई है। आज ठीक होने पर 1631 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। राज्य में अब तक कोरोना के 10,06,229 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 9,59,400 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 12,591 हो गया है। राज्य में अभी 34,219 मामले सक्रिय हैं। गुरुवार को भी कोरोना के 4,234 नए मामले दर्ज किए गए थे। हिन्दुस्थान समाचार /सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵