नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच टकराव की खबरें अक्सर आती रहती है। हालांकि, कई बार दोनों नेताओं ने अपने संबंध बेहतर और कोई मदभेद नहीं होने की बात कहीं है। इस बीच एक बार फिर दोनों कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने अपने बीच अनबन की अफवाहों को खारिज कर दिया। इन अफवाहों को खारिज करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि तमाम अटकलों के बावजूद शिवकुमार के साथ उनके संबंध सौहार्दपूर्ण बने हुए हैं।
मतभेद को लेकर क्या बोले सीएम सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और पार्टी के सीनियर नेता सिद्धारमैया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे संबंध अच्छे है, फिर कोई कुछ भी कहे। उन्होंने कहा कि मेरे डीके शिवकुमार से अच्छे संबंध हैं। फिर चाहे कोई भी कुछ कहे, हमारे बीच का बॉन्ड मजबूत रहेगा। मैं इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देता हूं।
इस दौरान, एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, जबकि सिद्धारमैया उनका हाथ पकड़कर हवा में उठा रहे हैं। हालांकि, मतभेद की खबरों के बीच दोनों शीर्ष नेताओं के बीच के इस जेस्चर को सौहार्द के तौर पर देखा जा रहा है।
सीएम बदलने की अटकलें हुई थी तेज
बता दें कि, सीएम सिद्धारमैया का यह बयान उन अटकलों के बीच आया है, जिनमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान इस साल के अंत तक राज्य के नेतृत्व में बदलाव कर सकता है। हालांकि, सीएम के इस बयान के बाद अटकलों को विराम मिला है।
नेतृत्व में बदलाव पर क्या बोले खड़गे
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव पर कहा कि इस पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगा। जब भी बदलाव होगा, हाई कमान ही करेगा। अब कोई अनुमान नहीं लगा सकता कि हाईकमान क्या, और कब फैसला लेगा। लेकिन नेतृत्व बदलाव में पार्टी आलाकमान ही फैसला लेने के लिए आधिकारिक है।





