back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दो मजदूरों की मौत के बाद कराची बंदरगाह खाली कराया गया

कराची, 10 मई (आईएएनएस)। कराची बंदरगाह में एक जहाज के तहखाने में दो मजदूरों के शव मिले हैं, जिसके बाद बंदरगाह को खाली करा लिया गया है। समा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज का कॉल साइन डब्ल्यूईआईएचई था, जो सोयाबीन ले जा रहा था। केमारी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) फिदा हुसैन जनवारी ने कहा कि कराची पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया है कि सोयाबीन ले जा रहे एक जहाज से दो मजदूरों के शव मिले हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर शवों को बरामद किया। पीड़ितों की पहचान असलम और मुहम्मद हसन के रूप में हुई है। एसएसपी जनवारी ने बताया कि पीड़िता जिला बदीन के रहने वाले हैं और पेशे से मजदूर हैं। एसएसपी ने कहा, यह घटना सोयाबीन उतारने के दौरान हुई। एसएसपी जनवारी ने कहा कि जाहिर तौर पर ऐसा लगता है कि पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई है। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। जिला केमारी उपायुक्त मुख्तार अब्रो ने बताया कि बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब्रो ने कहा कि दम घुटने के कारण बचावकर्मियों को जहाज को साफ करने में मुश्किल हो रही थी। –आईएएनएस आरएचए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵