नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बता दें कि, हत्या को लेकर यह सामने आया है की रेणुकास्वामी ने एक्टर दर्शन की करीबी दोस्त, पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज किया था। इस बात से दर्शन नाराज थे और उन्होंने उनकी हत्या की सुपारी दी पुलिस के मुताबिक, दर्शन हथियारों के संपर्क में थे। पुलिस ने हत्या के मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 17 लोगों को अरेस्ट किया है। इसी बीच रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैरान कर रही है, जिसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा
रेणुकास्वामी के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि, रेणुकास्वामी के शरीर पर गर्म लोहे से दागने के निशान थे। इसके अलावा डॉक्टर ने बताया है कि, उनकी नाक और जीभ काट दी गई थी जबड़े को तोड़ दिया गया था। पोस्टमार्टम में यह भी सामने आया है की रेणुकास्वामी की ज्यादातर हड्डियां टूटी हुई थी इसके अलावा उसकी खोपड़ी में फ्रेक्चर का निशान पाया गया है।
इलेक्ट्रिक शॉक से किया टॉर्चर
पुलिस ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि, रेणुकास्वामी की हत्या करने से पहले उसे इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया था। अरे इस मामले में एक धनराज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो केबल वर्कर है। पुलिस की रिमांड में धनराज ने कई अन्य नाम भी लिए है जिसमें एक और आरोपी नंदीश के नाम का खुलासा हुआ है। धनराज ने बताया है की नंदीश ने उन्हें बेंगलुरु के एक गोदाम में बुलाया यहां पर रेणुकास्वामी को शॉक देने के लिए एक डिवाइस का इस्तेमाल किया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





