नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर और नेता कंगना रनौत ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg report) को समर्थन देने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खतरनाक आदमी बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल कड़वे, जहरीले और विनाशकारी हैं। उनका एजेंडा है कि अगर वो प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं तो वो देश को बर्बाद कर देंगे।
पूरी जिंदगी विपक्ष में बैठेंगे राहुल गांधी: कंगना रनौत
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी पूरी जिंदगी के लिए विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाएं। जिस तरह राहुल देश की उन्नति, विकास और राष्ट्रवाद को देखकर खुश नहीं है वैसे ही आगे भी रहेगा। वो राष्ट्र, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए सबकुछ करेंगे।
यह बेकार की बात है: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर राहुल के बयान पर कंगना
हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट पर कंगना ने कहा है कि वो उस रिपोर्ट का समर्थन कर रहे हैं जिस रिपोर्ट ने शेयर बजार को टार्गेट किया है। यह एक बेकार की बात है।
राहुल गांधी ने SEBI प्रमुख माधवी बुच पर कई सवाल उठाए
दरअसल राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर चिंता जताते हुए SEBI की प्रमुख माधवी बुच पर कई सवाल उठाए और उनके इस्तीफे की मांग कर दी। साथ ही सरकार से इस पर जवाब मांगा है।उन्होंने कहा कि विपक्ष का नेता होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि आपके सामने लाऊं कि भारतीय शेयर बाजार में खतरा है। शेयर बाजार को कंट्रोल करने वाले संस्थानों से समझौता किया गया है।
अडानी के खिलाफ लगाया गया आरोप अवैध शेयर ओनरशिप और प्राइस मैनिप्यूलेशन का प्रयोग करके कीमतों में हेरफेर किया गया है। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि यह तो वो बात हो गई कि अपंयार खुद ही समझौता कर चुकी है। SEBI की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





