back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमल हासन को मिला राज्यसभा का टिकट, DMK ने भाषायी विवाद के बीच जताया भरोसा

अभिनेता कमल हासन अब राज्यसभा में प्रवेश करने वाले हैं। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी DMK ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (MNM) पार्टी के प्रमुख कमल हासन अब संसद के उच्च सदन में नजर आ सकते हैं। ताजा खबरों के मुताबिक, तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए अपने कोटे से उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को DMK ने राज्यसभा की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की, जिसमें कमल हासन का नाम प्रमुख रहा। यह निर्णय ऐसे समय पर आया है जब हासन हाल ही में तमिल और कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में घिर गए थे। 

DMK ने MNM को दी एक सीट

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने अपने कोटे की 4 राज्यसभा सीटों में से एक सीट हासन की पार्टी, मक्कल निधि मय्यम (MNM) को देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि कमल हासन ने 2018 में राजनीति में कदम रखा था, लेकिन अब तक चुनावी मैदान में उन्हें उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली है। अब DMK द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजा जाना उनकी राजनीतिक पारी में एक नया मोड़ ला सकता है।

मंगलवार को DMK ने जिन तीन उम्मीदवारों की घोषणा की, उनमें वरिष्ठ अधिवक्ता पी. विल्सन, लेखिका और कवयित्री सलमा, और पूर्व मंत्री एस.आर. शिवलिंगम शामिल हैं। मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने बताया कि MNM के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हुए गठबंधन समझौते के तहत यह सीट दी जा रही है। राज्यसभा की छह सीटें जुलाई में खाली हो रही हैं, जिनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबुमणि रामदास (PMK) और वरिष्ठ नेता वाइकू (MDMK) भी शामिल हैं। समीकरणों के अनुसार, DMK इन छह में से चार सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जबकि बाकी दो सीटें ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को मिल सकती हैं।

भाषाई टिप्पणी से उपजा विवाद

कमल हासन हाल ही में अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में आ गए थे। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म Thug Life के प्रमोशन के दौरान यह बयान दिया था कि “कन्नड़ भाषा ने तमिल से जन्म लिया है।” इस टिप्पणी ने भाषाई भावनाओं को भड़का दिया और दोनों राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया। कर्नाटक में कई नेताओं और संगठनों ने हासन की बात को अपमानजनक बताते हुए आलोचना की।

Advertisementspot_img

Also Read:

चमकदार शर्ट, चश्मा और माथे पर टीका… जेल से विधानसभा पहुंचे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, राज्यसभा चुनाव में डाला वोट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। इसी बीच मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵