kalashanti-astrology-weekly-horoscope-28-february-to-6-march
kalashanti-astrology-weekly-horoscope-28-february-to-6-march

कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल (28 फरवरी से 6 मार्च)

आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी जानिए कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, मगर हफ्ते के बाकी दिन आपके लिए अनुकूल बने रहेंगे। इस हफ्ते आपको धन संबंधी लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे फल देने वाला रहेगा। संतान से जुड़े मामलों में यह हफ्ता आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा। सेहत से संबंधित कोई पुरानी समस्या परेशान कर सकती है। यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते का अंतिम भाग आपको कोई शुभ समाचार दे सकता है। वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित अच्छे लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। पिता से आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलें। धन संबंधी मामलों में इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। इस हफ्ते आपके क्रोध में वृद्धि हो सकती है। छात्र वर्ग को मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। हफ्ते का अंतिम भाग आपके लिए थोड़ा खर्च वाला साबित हो सकता है। मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को शुरुआत में सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस हफ्ते आपको कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं तथा लाभ भी मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग और स्नेह मिलेगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्यो से प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ को लेकर यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कामकाज से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। कामकाज को लेकर थोड़ी सतर्कता बनाए रखें। इस हफ्ते सेहत से संबंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल सकती है। धार्मिक कार्यो पर आपका धन खर्च हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता थोड़ा परिश्रम वाला बना रहेगा। सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अपनी पुरानी समस्याओं के समाधान मिल सकते हैं। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। इस हफ्ते आपको अच्छा व्यापारिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। इस हफ्ते आपको सेहत संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को संतान से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। सेहत का ध्यान रखें। इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते भाग्य का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम बढ़ेगा। शत्रु पक्ष से आपको लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता मेहनत वाला रहेगा। तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन संबंधी अच्छे लाभ मिल सकते हैं। मकान और प्रॉपर्टी को लेकर मन में थोड़ी उथल-पुथल बनी रह सकती है। संतान के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। छात्र वर्ग को इस हफ्ते शिक्षा संबंधी कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों से इस हफ्ते आपको लाभ मिल सकता है। मित्र वर्ग का सहयोग आपको लाभ देगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते कामकाज को लेकर तनाव लेने से बचें। वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आलस्य से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। कार्यक्षेत्र में यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इस हफ्ते आपको पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनाकर चलना लाभ देगा। धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। मन में बनी उथल-पुथल हफ्ते के अंत में खत्म हो सकती है। धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को पारिवारिक मामलों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव बनाकर चलें, उचित रहेगा। धन को लेकर इस हफ्ते आपके मन में कुछ चिंता बनी रह सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ तालमेल बनाकर चलने की सलाह रहेगी। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सफलता देने वाला रहेगा। इस हफ्ते वाणी पर संयम रखना आपको किसी तकलीफ से बचा सकता है। सेहत का ध्यान रखें, आंखों और मुख से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का मन किसी बात को लेकर विचलित सा बना रह सकता है। इस हफ्ते धन को लेकर बनी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। इस हफ्ते आपकी जमापूंजी में अचानक वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। आप कामकाज को लेकर बहुत मेहनत करते नजर आएंगे। इस हफ्ते आपको व्यापारिक साझेदारियों में कुछ समस्या आ सकती है। भाई का सहयोग आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की कामकाज से संबंधित भागदौड़ बनी रह सकती है। इस हफ्ते आपका कोई अधूरा पड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। नौकरी से जुड़े लोगों को इस हफ्ते अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह हफ्ता उन्नति देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको धन का अचानक लाभ मिल सकता है। आपको ससुराल पक्ष से कोई परेशानी मिल सकती है। धन के खर्च को लेकर थोड़ा संयम रखें। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य फल देने वाला रहेगा। मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों की धन संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता परिश्रम वाला बना रह सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस हफ्ते संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रेमी वर्ग के लिए यह हफ्ता मिलेजुले फल देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपका धन कुछ अधिक खर्च हो सकता है। इस हफ्ते आपकी कामकाज से संबंधित यात्रा का योग बन सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। (ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।) प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष मोबाइल नं. 91-6261231618 मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम --आईएएनएस एसजीके/आरएचए

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in