नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वक्फ बिल पर 22 अक्टूबर 2024 को हुई संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में काफी हंगामा हुआ। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार JPC की बैठक के दौरान TMC नेता और पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर लोकसभा सीट से सांसद कल्याण बनर्जी और BJP के वरिष्ठ नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच बहस छिड़ गई। जिसके बाद TMC नेता कल्याण बनर्जी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने गुस्से में आकर एक कांच की पानी की बोतल को तोड़ डाला, जिससे उनकी उंगली घायल हो गई। जिसके बाद TMC नेता कल्याण बनर्जी को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।
आखिर में कल्याण बनर्जी ने गुस्से में खुद को ही घायल कर लिया
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, TMC नेता कल्याण बनर्जी और BJP के वरिष्ठ नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच यह बहस वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान हुई। दरअसल वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान कुछ विपक्षी सदस्यों ने रिटायर्ड न्यायाधीशों और वकीलों की भूमिका पर सवाल उठाना शुरू कर दिया था। जिसको लेकर कल्याण बनर्जी और भाजपा नेता अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच तीखी बहस छिड़ गयी। आखिर में कल्याण बनर्जी ने गुस्से में खुद को ही घायल कर लिया।
ओवैसी और संजय सिंह उनको प्राथमिक उपचार के लिए लेकर गए
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब TMC नेता कल्याण बनर्जी ने गुस्से में आकर खुद को घायल कर लिया था तो ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह उनकों प्राथमिक उपचार के लिए बैठक से बाहर लेकर गए। जानकारी के अनुसार TMC नेता कल्याण बनर्जी के अंगूठे और तर्जनी उंगली पर चोट आई है।
“केंद्र सरकार इस विधेयक को राजनीतिक कारणों से ला रही है”
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 अक्टूबर 2024 को भी वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर आयोजित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में तीखी बहस हुई थी। विपक्षी सदस्य वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर परामर्श प्रक्रिया को लेकर ही सवाल खड़े करने लगे थे। BJP सांसदों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 का पूरा समर्थन किया। वहीं विपक्षी सदस्य वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर आयोजित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक में इस विधेयक को लेकर केंद्रसरकार पर आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि केंद्र सरकार इस विधेयक को राजनीतिक कारणों से ला रही है।





