नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क(IIRF) ने देश के टॉप 10 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की है। जिसमें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नेपहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं DU ने दूसरा और BHU ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। JNU को प्लेसमेंट परफॉर्मेंस और टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेज एंड पेडागोजी में टॉप नंबर मिले हैं।
7 परफॉर्मेंस इंडिकेटर पर बेस्ड है रैंकिंग
ये रैंकिंग 7 परफॉर्मेंस इंडिकेटर पर बेस्ड है। इस रैंकिंग में डिम्ड और निजी विश्वविद्यालयों को भी शामिल किया गया था। डिम्ड विश्वविद्यालयों में भारतीय विज्ञान संस्थान(IISC), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(IARI) और होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान डिम्ड विश्वविद्यालयों में टॉप संस्थान हैं। वहीं टॉप निजी विश्वविद्यालयों में अशोक विश्वविद्यालय, धीरूभआई अंबानी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और शिव नादर विश्वविद्यालय शामिल हैं।
इतने विश्वविद्यालयों का किया गया मूल्यांकन
इस रैंकिंग में देशभर के 1 हजार से ज्यादा संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। जिसमें 300 से अधिक विश्वविद्यालय, 350 इंजीनियरिंग कॉलेज, 150 से ज्यादा बिजनेस स्कूल, 50 लॉ कॉलेज, 50 डिजाइन स्कूल और अन्य संस्थान शामिल थे।
रैंकिंग में इन बातों का रखा जाता है ध्यान
- प्लेसमेंट परफॉरमेंस
- टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेस एन्ड पेडागोजी
- रिसर्च
- इंडस्ट्री इनकम एन्ड इंट्रीगेशन
- प्लेसमेंट स्ट्रेटेजी एन्ड सपोर्ट
- फ्यूचर ओरिएंटेशन
- एक्सटर्नल परसेप्शन एन्ड इंटरनेशनल आउटलुक
ये हैं टॉप 10 विश्वविद्यालय
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)
- दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)
- यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद (University of Hyderabad)
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RPCAU)
- पांडिचेरी विश्वविद्यालय (Pondicherry University)
- पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUP)
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ)
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





