back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेएनयू की पूर्व छात्र प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित बनीं जेएनयू की पहली महिला कुलपति (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू का कुलपति नियुक्त किया गया है। वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। जेएनयू की पहली महिला कुलपति बनने वाली प्रोफेसर शांतिश्री जेएनयू की छात्र भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1986 में जवाहरलाल विश्वविद्यालय से ही एमफिल किया था। फिलहाल प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुआ है। वह तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम और कोंकणी भाषा की ज्ञाता हैं। जेएनयू के निवर्तमान वाइस चांसलर और यूजीसी के चेयरमैन बन चुके प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित जोकि राजनीति और लोक प्रशासन विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से हैं उन्हें जेएनयू के अगले कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। वह पहली महिला वाइस- चांसलर हैं। निवर्तमान कुलपति ने प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को प्रभार दिया और उनकी नई भूमिका में उनकी सफलता की कामना की। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी ने स्कूली शिक्षा चैन्नई से ली जिसमें उन्होंने राज्य में प्रथम रैंक हासिल किया था। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से सामाजिक कार्य में डिप्लोमा, बी.ए. इतिहास और सामाजिक मनोविज्ञान में 1983 प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास से किया। वह यूनिवर्सिटी फस्र्ट रैंक और स्वर्ण पदक विजेता थी। प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने 1985 में पोस्ट ग्रेजुएशन एम.ए. राजनीति विज्ञान प्रेसीडेंसी कॉलेज से किया। प्री डॉक्टरल डिग्री – एम.फिल इन इंटरनेशनल रिलेशंस पेपर्स एंड रिसर्टेशन 1986 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से किया। डॉक्टरेट पीएच.डी. अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संसद और विदेश नीति में पर थीसिस भारत नेहरू वर्ष जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, स्कूल आफ अंतर्राष्ट्रीय संबंध से किया है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय के उपरांत अब दिल्ली में के दो बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति का पद महिलाओं द्वारा सुशोभित किया जा रहा है। इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर नजमा अख्तर को कुलपति बनाया गया था। वहीं अब प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को जेएनयू का कुलपति बनाया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इससे पहले 4 फरवरी को लिए गए एक अहम निर्णय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार को यूजीसी यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन का चेयरमैन नियुक्त किया था। प्रोफेसर एम जगदीश कुमार को अगले 5 वर्षों के लिए यूजीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर एम जगदीश कुमार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में वर्ष 2016 से कुलपति थे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में उनका कार्यकाल बीते वर्ष 26 जनवरी 2021 को समाप्त हो चुका था। कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत उन्हें सेवा विस्तार प्रदान किया गया था। अब प्रोफेसर जगदीश कुमार को यूजीसी का चेयरमैन बनाया गया है । यूजीसी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रोफेसर जगदीश कुमार ने आईएएनएस से कहा कि यूजीसी के अध्यक्ष के रूप में, यह मेरे लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में हमारे देश के युवा दिमागों के लिए काम करने का एक शानदार अवसर है। मेरा तत्काल ध्यान राष्ट्रीय शिक्षा नीति का तेजी से कार्यान्वयन, उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सक्षम करने और उच्च शिक्षा को प्रौद्योगिकी का उपयोग करके अधिक समावेशी और सुलभ बनाने पर है। मैं देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों और प्रमुखों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵