नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वीआईपी (विकासशाल इंसान पार्टी) के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में दरभंगा पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दरभंगा पुलिस की सुपरीटेंडेंट जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी कासिम अंसारी पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। जो तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं उनमें सितारे, छोटे लहरी और मोहम्मद आजाद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामले में सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
हत्या की जांच करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया
दरभंगा में सोमवार को वीआईपी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामले में जांच करने के लिए एस आई टी का गठन किया गया है। आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह ने नीतीश कुमार सरकार की निंदा की है। साथ ही राज्य में कानून व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाया है।
बिहार के डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को सलाखों के पीछे लेकर आया जाएगा। सरकार मुकेश सहनी के परिवार के साथ है।” केंद्रीयमंत्री रामनाथ ठाकुर और गिरिराज सिंह ने भी सरकारी कार्रवाई का वादा किया है। साथ ही इस बाद पर बल दिया है कि जांच चल रही है और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है। बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। राज्य सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है।
घर से बरामद किए गए 38 प्लास्टिक के खाली पॉलिथिन
बतौर एसएसपी जीतन सहनी के घर से 38 प्लास्टिक के खाली पॉलिथिन बरामद हुए है। घटनास्थल के पास के पोखर से बरामद संदूक से 23 कागजात जब्त किए गए हैं। इसमें दो जमीन के दस्तावेज व शेष ब्याज के लेन-देन व गाड़ी से संबंधित हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in





