back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा से शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास, विपक्ष का भी मिला साथ

झारखंड विधानसभा में शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास हो गया जिसमें सत्ता पक्ष को विपक्ष का भी भरपूर सहयोग मिला।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । झारखंड विधानसभा में मानसून पूरक सत्र के दौरान सदन में जोरदार हंगामा रहा। सरकार और विपक्ष विभिन्‍न मुद्दों पर आमने-सामने दिखें और जमकर बहस देखने को मिली। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने दो दिन पहले सदन में पारित विश्वविद्यालय बिल का मुद्दा उठाया। और कहा, सरकार बहुमत के नशे में चूर होकर राज्यपाल का पावर सीज कर रही है।

झारखंड विधानसभा में विश्वविद्यालय विधेयक को लेकर

भाजपा ने जोरदार विरोध किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे, जिससे हंगामा मच गया। लगातार आग्रह के बावजूद प्रश्नकाल नहीं चल सका और अंततः स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग

झारखंण्‍ड मुक्ति मोर्चा के संस्‍थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्‍न देने की मांग सड़क से लेकर विधानसभा तक गूंजी। राज्‍य में पूर्व सीएम और आदिवासी नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्‍न देने की मांग जोर पकड़ रही है। 

झारखंण्‍ड के निर्माता है शिबू सोरेन

इस बीच, झारखंण्‍ड विधानसभा से हेमंत सरकार ने और मुख्‍यमंत्री के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न प्रदान करने के लिए भारत सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव सदन से स्वीकृत हुआ। मंत्री दीपक बिरुआ ने यह प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा और कहा कि दिशोम गुरु ने अलग राज्य के निर्माण में जीवन समर्पित किया। आदिवासियों, गरीबों की लड़ाई लड़ी, इसलिए उन्हें भारत रत्न दिया जाय।

इन नेताओं को भी भारत रत्‍न की सूची में रखने की मांग

झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक पर सदन में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन करती है। साथ ही उन्होंने झारखंड आंदोलन के प्रणेता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो के नाम भारत रत्न की सूची में शामिल किए जाने की मांग भी उठाई।

”एक भी आदिवासी नेता को भारत रत्‍न नहीं मिला”

संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि भारत की आजादी में भी आदिवासियों ने महती भूमिका निभाई थी लेकिन आज तक एक भी आदिवासी को भारत रत्न नहीं मिला है। इसलिए दिशोम गुरु को भारत रत्न मिले। पक्ष-विपक्ष की सहमति के बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने सबंधित प्रस्ताव सदन से स्वीकृत हुआ।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...