back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JDU नेता केसी त्यागी ने Air India को लगाई जमकर फटकार, अतिरिक्त किराया वापसी की मांग की

इंडिगो फ्लाइट रद्द के बाद एयर इंडिया ने केसी त्यागी की बेटी से 41 हजार वसूले जिेसे लेकर उन्होनें गुस्सा जाहिर किया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों रद्द होने और अन्य कंपनियों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी भड़क गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एयर इंडिया ने उनकी बेटी से मुंबई जाने के लिए तय सीमा से कई गुना अधिक किराया वसूला। केसी त्यागी ने इसे खुली लूट बताया और अतिरिक्त राशि लौटाने, DGCA को निलंबित करने और इंडिगो का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पैसे वापस नहीं किए गए तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

फ्लाइट रद्द और अधिक किराया वसूली

केसी त्यागी की बेटी को परीक्षा देने मुंबई जाना था। 15 दिन पहले उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस का टिकट 9 हजार रुपये में बुक कराया था। 7 दिसंबर को फ्लाइट रद्द हो गई, मजबूरी में एयर इंडिया से नया टिकट लेना पड़ा, जिसके लिए 41 हजार रुपये वसूले गए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए अधिकतम 15 हजार और उससे अधिक दूरी के लिए 18 हजार रुपये तय किए हैं। इसके बावजूद 1350 किलोमीटर के लिए 41 हजार वसूलना नियमों का उल्लंघन है।

केसी त्यागी का आरोप और मांगें

केसी त्यागी ने कहा, “हम कोई चोर-लुटेरे नहीं हैं कि मजबूरी का फायदा उठाकर इतनी बड़ी रकम ली जाए।” उन्होंने डीजीसीए को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आम यात्रियों का शोषण नियामक की निष्क्रियता के कारण हो रहा है। उन्होंने एविएशन सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों की मनमानी पर भी सवाल उठाए और एयर इंडिया की नीतियों को जिम्मेदार बताया।

रकम वापसी न होने पर करेंगे भूख हड़ताल

जदयू नेता ने कहा कि वे नागरिक उड्डयन मंत्रालय और सांसदों को पत्र लिखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अतिरिक्त वसूली गई रकम वापस नहीं की गई, तो वे भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

देशभर में अव्यवस्था

इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द होने के कारण देशभर के एयरपोर्ट पर अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। इसका फायदा उठाकर कई कंपनियों ने बेतहाशा किराया वसूलने का काम किया, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...