back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जदयू राजग में शामिल है, मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए : आर सी पी सिंह

पटना, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर सरकार चला रही जनता दल युनाइटेड ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की इच्छा जताई है। जदयू के अध्यक्ष आऱ सी़ पी़ सिंह ने शनिवार को पटना में कहा कि जदयू गठबंधन में शामिल है और उसे मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। सिंह ने पत्रकारों से कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हमने भी सुनी है। उन्होंने कहा, हमलोग राजग के केंद्र में भी राज्य में भी सहयोगी हैं। स्वभाविक है कि राजग की सरकार है और जब सहयोगी हैं तो सबको हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इस संबंध में मांग करने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, मांग क्या होती है? हमलोग राजग में हैं, राजग में एक समझ होती है। हमलोग एक गठबंधन में हैं और गठबंधन में एक-दूसरे का मान सम्मान किया जाता है। यह स्वभाविक है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों बिहार राजग में बयानबाजी तेज है। इस बीच सिंह के इस बयान के कई मायने निकाले जाने लगे हैं। बिहार में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू के अलावा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी मिलकर चुनाव लड़ी थी और बहुमत मिलने के बाद सरकार बनाई है। –आईएएनएस एमएनपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵