नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार को बदलने का सपना लेकर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज पदयात्रा की शुरूआत की थी। जिसके तहत वो पिछले 18 महीनों से पदयात्रा कर रहे हैं। अब प्रशांत किशोर एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। दरअसल प्रशांत किशोर जल्द ही एक नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं।
2 अक्टूबर को नई पार्टी का स्वरूप लेगी जन सुराज
2 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई जन सुराज पदयात्रा 2 अक्टूबर 2024 से एक राजनीतिक पार्टी का स्वरूप ले लेगी। इसको लेकर पटना के ज्ञान भवन स्थित बापू सभागार में एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जन सुराज संगठन से जुड़े हजारों लोगों के साथ प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम में 3 प्रस्तावों को किया गया पारित
इस संवाद कार्यक्रम में 3 प्रस्तावों को पारित किया गया। इन प्रस्तावों में पहला था कि जन सुराज को राजनीतिक पार्टी कब घोषित किया जाए। दूसरा प्रस्ताव ये लाया गया कि जन सुराज सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़े। तीसरा प्रस्ताव था कि जन सुराज समाज को उनकी संख्या के हिसाब से संगठन में भागीदारी और टिकट दिया जाएगा। इन सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया जाएगा।
जन सुराज अभियान में लोगों को किया जाएगा एकजुट- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अभियान में लोगों को एकजुट करके काम किया जाएगा। ताकि सभी लोग मिलकर एक विकल्प दे सकें। प्रशांत किशोर ने कहा कि वो दस सालों तक पार्टियों और नेताओं को सलाह देते रहे। वहीं काम अब बिहार के लोगों के लिए कर रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





