back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर को मिलेगा बड़ा तोहफा, उमर अबदुल्ला के साथी के बयान से लगी अटकलें

J&K के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी को इस स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी से ऐसी आशा है कि मोदी 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा करेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर जिसे केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त है। इस बार जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने रविवार को उम्मीद जताई कि, पीएम नरेन्द्र मोदी इस बार के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में केंद्र शासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा करेंगे। 

जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने यहां के निकट ताली मोड़ बारी में नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पांच अगस्त 2019 की घटनाओं को याद करते हुए कहा, एक पूर्ण राज्य को मनमाने ढंग से दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया। जो जम्मू-कश्मीर के नागरिक कभी नहीं चाहते थे। इसी के साथ सुरेंद्र चौधरी ने कहा, जम्मू कश्मीर के लोगों ने 2019 के फैसले को कभी स्वीकार नहीं किया, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा किया गया वादा कि उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा, अब पूरा होना चाहिए। 

अब तो, संसद के मौजूदा मानसून सत्र में इस संबंध में एक विधेयक लाकर जम्मू कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। अब की बार 79वे स्वंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से ऐलान कर दें कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस किया जाता है। उन्होंने आगे कहा, उम्मीद है कि पीएम मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने भाषण के दौरान जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा करेंगे। 

गौरतलब है कि, सुरेंद्र चौधरी ने उमर अब्दुल्ला सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में महिलाओं को बसों में फ्री सफर मिल रहा है। अंत्योदय अन्न योजना परिवारों के लिए विवाह सहायता 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करना, एएवाई परिवारों के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली और वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और शारीरिक रूप से दिव्यांगों के लिए पेंशन में वृद्धि भी शामिल है। साथ ही कई योजनाएं सरकार चला रही है। 

‘2019 के फैसले से खुश नहीं जनता’

बता दे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि, जब साल 2024 विधानसभा चुनाव से यह स्पष्ट संदेश मिल गया कि, एनसी-कांग्रेस गठंबधन को भारी जनादेश मिलना यह बताता है। कि जनता 2019 के फैसले से खुश नहीं है। तो लोकतांत्रिक जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए। सत्तारूढ़ दल की समतामूलक विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू क्षेत्र में अपने जनसंपर्क कार्यक्रम को तेज़ कर दिया है। हम लोगों की शिकायतों को सुनने, समय पर समाधान सुनिश्चित करने और उन्हें उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की पिछले 10 महीनों की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं। आगे उन्होनें कहा, पार्टी लोगों की आकांक्षाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के अधिकारों की पैरवी करती रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...