back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जगदलपुर : भारत बंद को सफल बनाने नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया

जगदलपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। नक्सलियों ने सोमवार को तीन कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया है I भारत बंद को सफल बनाने नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। सुकमा, दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने कहीं वाहनों को आग लगाई तो कहीं पर सड़क काट दी, नक्सलियों ने बंद को सफल बनाने पिछले दिनों छुटपुट घटनाओ को अंजाम दे रहे हैं। नक्सली उत्पात और कोरोना लॉकडाउन के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भय का वातावरण देखा जा रहा है। बस्तर संभाग में लगातार घटनाओं को अंजाम देकर नक्सली अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। हाल के दिनों में नक्सलियों ने हत्या की लगातार बड़ी घटना को बीजापुर में अंजाम दिया था। 22 और 23 अप्रैल को भी नक्सलियों की बड़ी हलचल देखी गई, जिसमें 22 अप्रैल को नक्सलियों ने बैनर लगाकर गीदम ब्लॉक में दहशत फैलाने की कोशिश की I मालेवाही और सातधार पुल के बीच नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने दुकानदारों और निजी वाहनों को इस सड़क मार्ग से ना गुजरने की हिदायत दी है। 22 अप्रैल की रात नक्सलियों ने गढ़चिरौली जिले के गट्टा पुलिस कैंप पर हमला किया, लेकिन नक्सली जवानों को नुकसान नहीं पहुंचा सके। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खउ़े हुए। नक्सलियों ने हमले के लिए ग्रेनेड का उपयोग किया। 23 अप्रैल को दंतेवाड़ा में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक मिक्चर मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। 23 अप्रैल की रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में पैसेंजर ट्रेन को डिरेल करने का प्रयास किया, ट्रेन में भारत बंद के पर्चे बांटे। 24 अप्रैल की रात नक्सलियों ने नारायणपुर में सड़क निर्माण में लगे जेसीबी पर आग लगा दी। बता दें इसी इलाके से दिन में सुरक्षा बलों ने 02 आईईडी भी बरामद किए थे। 24 अप्रैल की रात नक्सलियों ने कामतेड़ा में बीएसएफ कैंप पर हमला किया I इस दौरान कैंप में 03 ग्रेनेड दागे गए। लेकिन ग्रेनेड नहीं फटने से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई। हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...