back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दशहरा, दिवाली पर भक्तों के लिए बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर

भुवनेश्वर, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर दशहरा (15 अक्टूबर) और दिवाली (4 नवंबर) को श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। मंदिर प्रशासन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने अपने संशोधित एसओपी में कहा कि इस तरह के उत्सव के अवसरों पर अपेक्षित बड़ी भीड़ के कारण कोविड-19 के प्रसार में किसी भी बढ़ोतरी से बचने के लिए, मंदिर शुक्रवार को सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा। ताजा एसओपी के अनुसार, जो 15 अक्टूबर से लागू होगा, मंदिर 16 अक्टूबर (भसानी), 4 नवंबर (दिवाली), 15 नवंबर (बड़ी एकादशी) और 19 नवंबर (कार्तिका पूर्णिमा) दोपहर 12 बजे से भगवान के दर्शन के लिए बंद रहेगा। हालांकि, मंदिर 20 अक्टूबर (कुमार पूर्णिमा) को दर्शन के लिए खुला रहेगा। कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने और मंदिर परिसर को साफ करने के उपाय के रूप में मंदिर सभी रविवार को सार्वजनिक दर्शन के लिए बंद रहेगा। एसओपी में कहा गया है कि जब मंदिर खुला रहेगा, तब दर्शन का समय सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक रहेगा। कोविड-19 प्रतिबंध जारी रहेंगे। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को मंदिर में अपनी यात्रा से पहले 96 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट या कोविड-19 टीकाकरण (दो खुराक लेने का) का अंतिम प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। एसजेटीए ने वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं को मौजूदा कोविड की स्थिति को देखते हुए मंदिर नहीं आने की सलाह दी है। –आईएएनएस एकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

दिवाली हुई और भी ग्लोबल, UNESCO ने विरासत सूची में किया शामिल; PM बोले- लोकप्रियता बढ़ेगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को यूनेस्को की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची’ में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है।...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...